दुनिया की 10 सबसे खतरनाक नौकरियां

प्रिय पाठकों, इस लेख में हम आपको दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरियां के बारे में बताएंगे। इन नौकरियों में थोड़ी सी चुक होते ही हर समय जान जाने का खतरा मंडराता रहता हैं।

दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरियां (most toughest jobs in the world)

मिलिट्री मैन

मिलिट्री यानि सैनाओं में नौकरी करना, आज भी दुनिया की सबसे खतरनाक और कठिन नौकरियों में से एक हैं। जिसमें हमेशा ही जान जाने का जोखिम रहता हैं।

सैनिकों का जीवन बहुत सी कठिनाइयों से भरा होता है। वे अपने परिवारों और निजी स्वार्थ की चिंता किए बिना हमेशा देश की सेवा को ही अपने लिए सर्वोपरि मानते हैं।

सैन्यकर्मियों के लिए देश सेवा ही उनका सबसे बड़ा कर्म होता हैं। जिसके लिए वे जरूरत पढ़ने पर अपना सर्वस्व जीवन न्यौछावर करने को भी तत्पर तैयार रहते हैं।

उनके रहते कभी भी कोई दुश्मन देश की सीमा में घुसने की हिम्मत नहीं कर सकता हैं।

अग्निशमन कर्मी

फायरमैन या अग्निशमन कर्मियों की नौकरी भी दुनिया की दूसरे नम्बर की सबसे खतरनाक नौकरी हैं।

अग्निशमन कर्मी हमेशा ही अपनी जान परवाह किए बिना ही दूसरे लोगों की जान और सम्पत्तियों को बचाने आग से बचाने के लिये हमेशा तत्पर तैयार रहते हैं।

बम/दंगा निरोधक दस्ता

बम/दंगा निरोधक दस्तें का काम भी हमेशा जोखिम भरा होता हैं। जिसमें हमेशा जान जाने का खतरा रहता हैं।

इस दस्तें का प्रमुख कार्य निर्दोष लोगों की जान और सरकारी व आमजन की सम्पत्तियों को बचाना हैं।

आतंकी हमलों एवं दंगा क्षैत्र में, बमों को नष्ट करना एवं शांति बनाना भी प्रमुख कार्य हैं।

आईल रिग कर्मी

आईल रिग कर्मी जमीन एवं समुद्र दोनों ही जगहों से तेल या आईल निकालने वाले रिग्स में कार्य करते हैं।

अधिक ऊंचाई,भारी औजारों,गर्मी और खतरनाक सामग्री के साथ कार्य करने के कारण आईल रिग कर्मी की नौकरी को भी दुनिया की सबसे ज्यादा खतरनाक नौकरियों में शामिल किया 
जाता हैं।

मछुआरे

गहरे समुद्र में मछलियों को पकड़ने मछुआरों का जीवन भी हमेशा ही खतरों से भरा रहता हैं।

बड़ी समुद्री लहरों, तुफानों की परवाह किए बिना ये मछुआरे अपनी जान को जोखिम में डालकर मछली पकड़ने के कार्य को बखूबी अंजाम देते हैं।

इसलिए मछुआरों की जॉब भी दुनिया की सबसे खतरनाक जॉब में शामिल हैं।

क्रेडिट कार्ड की सम्पूर्ण जानकारी

पायलट

पायलट वह व्यक्ति होता है,जिसे विमानों को उड़ाने की महारत हासिल होती हैं।

विमान को उड़ाते एवं उतारतें वक्त समय वह बहुत ही दिशात्मक तरीक़े से उड़ानों को संचालित एवं नियंत्रित करता है।

पायलट पर हमेशा ही सैकड़ों लोगों की जिंदगी निर्भर करती हैं। उनकी छोटी सी गलती वायुयान और यात्रियों को पलक झपकते ही खत्म कर सकती हैं।

इसलिए पायलट की नौकरी भी दुनिया की खतरनाक नौकरियों में से एक हैं।

खोज एवं बचाव कर्मी

प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान खोज एवं बचाव कर्मी बडे़ ही साहस के साथ सैकड़ों लोगों की जिंदगियों को बचाने में अहम योगदान देते हैं।

आपदाओं के दौरान खोज एवं बचाव कर्मी लोगों की जान बचाने के साथ ही होने वाले नुकसान को भी कम से कम करने के लिए कार्य करते हैं।

खोज एवं बचाव कर्मियों की जॉब भी बहुत खतरों और चुनौतियों से भरी हुई होती हैं।

जिसमें हमेशा जान जाने का खतरा बना रहता हैं।

माइनिंग (Mining)

जमीन के अन्दर से लौह अयस्कों, कोयलें एवं अन्य उपयोगी खनिजों को भुगर्भ से बाहर निकालना ही माइनिंग या खनन हैं।

खनन अथवा माइनिंग जॉब हमेशा से ही हाई रिस्क वाली जॉब मानी जाती रही हैं।

इस जॉब में टनल के धसने अथवा पानी भरने की समस्या बहुत अधिक रहती हैं।

इसलिए माइनिंग जॉब को दुनिया की सबसे खतरनाक जॉब में शामिल किया जाता हैं।

सीवर क्लिनर

अपशिष्ट पदार्थों के अन्डरवाटर ड्रेनेज लाइनों में फंसने के कारण ड्रेनेज लाइनें जाम हो जाती हैं।

इन जाम लाइनों में फंसे कचरे एवं अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम सीवर क्लिनर करते हैं।

सीवर क्लिनर का कार्य सबसे अधिक जोखिम भरा होता हैं क्योंकि जाम लाइनों में फंसे कचरे एवं अपशिष्ट पदार्थों के बहुत अधिक समय तक जमा रहने के कारण बहुत सी विषैली गैसें बनती हैं।

जोकि मानव शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक और जानलेवा होती हैं।

इसलिए सीवर क्लिनर जॉब को दुनिया की सबसे अधिक जोखिम वाली जॉब में शामिल किया जाता हैं।

अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष यात्रियों का जीवन भी बहुत सी कठिनाइयों से भरा होता है।

जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल को पार करके ऊपरी अंतरिक्ष में प्रवेश करता हैं।

तब से अंतरिक्ष यात्रियों का जीवन ओर भी चुनौती पूर्ण हो जाता हैं।

अंतरिक्ष यात्रियों को हर समय स्पेस सूट पहनकर रखना पडता हैं। इसके लिए हमेशा सावधानी रखनी पड़ती हैं।

इसके अलावा किसी भी समय अंतरिक्ष यान के टकराने या आग लगने का खतरा बना रहता है।

इस कारण से Astronaut Job दुनिया की High Risk Job में शामिल हैं।

अगर लेख आपको पसंद आए तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर करें।

उपरोक्त लेख दुनिया की 10 सबसे खतरनाक नौकरियां पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।

धन्यवाद !

ये विचार लेखक के अपने हैं, आपके सुझावों एवं शिकायतों के लिए आप हमें wintorightway@gmail.com पर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *