2007 क्रिकेट T-20 विश्वकप विजेता टीम के 2 खिलाड़ी 2022 क्रिकेट T-20 विश्वकप में भी खेलेंगे।

आज से ठीक 15 वर्ष पहले 24 सितंबर 2007 को भारतीय क्रिकेट टीम ने क्रिकेट T-20 विश्वकप (2007 T20 world cup) जीता था।

युवा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 में ICC द्वारा पहली आयोजित क्रिकेट T-20 विश्वकप जीता था।

24 सितंबर 2007 को युवा करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में युवा भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 5 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका में पहली बार आयोजित ICC T-20 विश्व कप जीता था।

2007 क्रिकेट T-20 विश्वकप विजेता टीम के 2 खिलाड़ी 2022 क्रिकेट T-20 विश्वकप में भी खेलेंगे।

इनमें से एक खिलाड़ी 2022 क्रिकेट T-20 विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेगा।

जबकि दुसरा खिलाड़ी अच्छा फिनिशर और विकेट के पीछे विकेटकीपिंग भी करेगा।

उन दो खिलाड़ियों के नाम है- रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक।

2022 क्रिकेट T-20 विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

2007 क्रिकेट T-20 विश्वकप (2007 T20 World Cup) में भारतीय क्रिकेट टीम- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह (उपकप्तान), अजीत अगरकर, पीयूष चावला, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, दिनेश कार्तिक, यूसुफ पठान, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, आरपी सिंह, एस. श्रीसंत, रॉबिन उथप्पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *