मुंबई शहर के प्रमुख रेल्वे स्टेशनों की बीच की दूरियां और सस्ते आवागमन के साधन

मुंबई शहर में बाहर से आने वाले अधिकतर लोगों को, मुंबई शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए कोई Idea नहीं रहता है। इस कारण अधिकतर लोगों को टैक्सी , रिक्शा चालकों के द्वारा अधिक किराया लेकर उन्हें अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाता है, जोकि यात्रियों के लिए एक अच्छा अनुभव कतई नहीं होता है।

हम इस लेख के माध्यम से आपको मुंबई शहर के प्रमुख रेल्वे स्टेशनों (Mumbai main railway station) की बीच की दूरियां और सस्ते आवागमन के साधनों से अवगत कराने का प्रयास करेंगे।

जिससे आप मुंबई शहर में अपने गंतव्य स्थान पर सस्ते और आसानी से पहुंच सकते हैं।

Contents hide

मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल कैसे पहुँचे ?

मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के बीच की दूरी लगभग 6 किमी है।

ये दोनों रेल्वे स्टेशन आपस में दादर रेल्वे स्टेशन से जुड़े हुए हैं।

आपकों मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेल्वे स्टेशन जाने के लिए मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन के बाहर से बेस्ट की बस सेवा उपलब्ध है।

जिसमें की किराया 10 रुपये लगता हैं।

साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन रेल्वे स्टेशन जाने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेल्वे स्टेशन के बाहर से बेस्ट की बस सेवा उपलब्ध है। जिसमें की किराया 10 रुपये लगता हैं।

दोनों रेल्वे स्टेशनों के बीच टैक्सी सेवा भी उपलब्ध हैं।

जिसके लिए आपको 80 रुपये से लेकर 100 रुपये तक देने पड सकते हैं।

मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन से दादर रेल्वे स्टेशन कैसे पहुँचे ?

मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन से दादर रेल्वे स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 6 किमी है।

दोनों स्टेशनों के बीच आवागमन के लिए हर 5 से 7 मिनट के भीतर फास्ट/ स्लो लोकल ट्रेन उपलब्ध हैं।

Mumbai central (मुंबई सेंट्रल) रेल्वे स्टेशन से दादर रेल्वे स्टेशन के बीच रेल्वे का किराया 10 रुपये हैं।

मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनल कैसे पहुँचे ?

मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनल के बीच की दूरी लगभग 14 किमी हैं।

आपकों मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनल जाने के लिए आपको लोकल ट्रेन से बांद्रा लोकल स्टेशन पर उतरना पड़ेगा।

उसके बाद आपको बांद्रा लोकल स्टेशन के दाहिने बाजू उतर कर शेयर ऑटो किराया से बांद्रा टर्मिनल स्टेशन जाना होगा।

शेयर ऑटो किराया लगभग 30 रुपये तक रहता है।

अगर आप पैदल चलने के शौकीन हैं तो आप मुंबई सेंट्रल रेल्वे स्टेशन से खार रोड जाने वाली लोकल ट्रेन से (10/20 रुपये लगभग) खार रोड स्टेशन पर दाहिने ओर उतरिये ।

फिर आप वहॉं से लगभग 1.2 किमी पैदल चलकर आप बांद्रा टर्मिनल स्टेशन पर पहुंच सकते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल रेल्वे स्टेशन कैसे पहुँचे ?

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल रेल्वे स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 18 किमी है।

CST यानि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल रेल्वे स्टेशन (CST to LTT) जाने के लिए, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन से प्रत्येक 10 मिनट में तिलक नगर लोकल रेल्वे स्टेशन जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध हैं।

तिलक नगर लोकल रेल्वे स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल रेल्वे स्टेशन जाने के लिए, आप तिलक नगर लोकल रेल्वे स्टेशन में बाएं तरफ उतरकर लगभग 1 किमी पैदल चलकर आप LTT स्टेशन पर आसानी से पहुंच सकते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से पनवेल रेल्वे स्टेशन कैसे पहुँचे ?

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से पनवेल रेल्वे स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 50 किमी है।

CST से PANVEL के बीच प्रत्येक 10 मिनट के भीतर सीधी हार्बर लाइन लोकल ट्रेन उपलब्ध हैं।

दोनों स्टेशनों के बीच का रेल्वे का किराया 20 रुपये हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से कुर्ला/ कुर्ला टर्मिनल रेल्वे स्टेशन कैसे पहुँचे ?

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से कुर्ला/ कुर्ला टर्मिनल रेल्वे स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 17 किमी है।

इन दोनों स्टेशन के बीच में सीधी लोकल ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है।

CST से आप कुर्ला/ कुर्ला टर्मिनल रेल्वे स्टेशन जाने के लिए हार्बर लाइन / सेंट्रल लाइन दोनों का ही उपयोग कर सकते हैं।

पनवेल रेल्वे स्टेशन से थाने रेल्वे स्टेशन कैसे पहुँचे ?

पनवेल रेल्वे स्टेशन से थाने रेल्वे स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 42 किमी है।

दोनों स्टेशनों के बीच आवागमन के लिए लोकल ट्रेन उपलब्ध हैं।

परंतु आपको सीधी ट्रेन के लिए बहुत इंतजार करना पड़ सकता है।

अगर आपको पनवेल से थाने के बीच सीधी लोकल ट्रेन न मिले तो आप परेशान कतई न हो।

इसके आप पनवेल से लोकल पकड़कर नेरुल/ वाशी स्टेशन पर उतर कर आप वहॉं से भी थाने के लिए लोकल ट्रेन पकड़ सकते हैं।

पनवेल से रात्रि में मुंबई सेंट्रल/ दादर/ LTT/ बांद्रा टर्मिनल कैसे पहुँचे ?

पनवेल रेल्वे स्टेशन से रात्रि में LTT/ बांद्रा टर्मिनल जाने के लिए आपको पनवेल रेल्वे स्टेशन से पनवेल बस स्टैंड आना होगा।

आप पनवेल बस स्टैंड से मुंबई सेंट्रल बस डिपो जाने वाली किसी भी बस में चड़ कर आप मुंबई सेंट्रल/ दादर रेल्वे स्टेशन पर पहुच सकतें हैं।

जबकि आपको LTT/ बांद्रा टर्मिनल जाने के लिए आपको बस से LTT फ्लाइओवर पर उतर कर टैक्सी /ऑटो से जाना होगा।

यदि आप के पास समय हैं, तो बांद्रा टर्मिनल जाने के लिए आप दादर उतर कर दादर से बांद्रा लोकल से भी सस्ते में जा सकते हैं।

Ltt से बांद्रा टर्मिनल जाने के लिए क्या करें?

Ltt से बांद्रा टर्मिनल के बीच की दूरी लगभग 6 किमी है ।

आप किसी भी समय Ltt से बांद्रा टर्मिनल जाने के लिए ऑटो/ टैक्सी का उपयोग कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि रात्रि के समय किराये में अधिक बढ़ोतरी होती है।

रात्रि में आपको Ltt से बांद्रा टर्मिनल जाने के लिए लगभग 300 रुपये तक खर्चने पड़ सकते हैं।

CST से बांद्रा टर्मिनल कैसे जाये?

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेल्वे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनल जाने के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध हैं।

आपको बोरीवली/ बांद्रा जाने वाली लोकल ट्रेन से बांद्रा लोकल स्टेशन पर उतरना पड़ेगा।

उसके बाद आपको बांद्रा लोकल स्टेशन के दाहिने बाजू उतर कर शेयर ऑटो किराया से बांद्रा टर्मिनल स्टेशन जाना होगा।

शेयर ऑटो किराया लगभग 30 रुपये तक रहता है।

यह लेख Mumbai main railway station connectivity केवल आपको जानकारी प्रदान करने के लिए हैं।

मुंबई में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने से पहले अच्छी तरह जानकारी लेने के बाद ही यात्रा प्रारम्भ करें।

Mumbai main railway station connectivity लेख की जानकारी आपकों कैसी लगी। कमेन्ट करके अवश्य बताएं।

Mumbai main railway station लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *