भारतीय नौसेना पोत मोरमुगाओ (INS Mormugao) भारतीय नौसेना में शामिल

गोवा राज्य के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मोरमुगाओ के नाम पर रखे गए भारतीय नौसेना पोत मोरमुगाओ (INS Mormugao) को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा भारतीय नौसेना में शामिल कर दिया गया है।

INS मोरमुगाओ पूरी तरह से स्वदेशी युद्धपोत है और विशाखापट्टनम क्लास का दुसरा विध्वंसक युद्धपोत है।

भारतीय नौसेना पोत मोरमुगाओ का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई ने किया है।

INS मोरमुगाओ का डिजाइन भारतीय नौसेना के ‘वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो’ ने किया है।

विध्वंसक युद्धपोत INS मोरमुगाओ की लंबाई 163 मीटर, चौड़ाई 17 मीटर और इस युद्धपोत का वजन 7400 टन है।

INS मोरमुगाओ युद्धपोत आधुनिक रडार, दूरसंवेदी उपकरणों तथा सतह से सतह एवं सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल जैसी आधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है।

विध्वंसक युद्धपोत INS मोरमुगाओ में आठ ब्रह्मोस मिसाइल के साथ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से भी लेस होगा।

इस विध्वंसक युद्धपोत में चार शक्तिशाली गैस टर्बाइनों इंजनों लगें है। जिससे यह युद्धपोत कुछ ही समय में 30 समुद्री मील की गति तक जा सकता है।

INS मोरमुगाओ जैविक, परमाणु एवं रासायनिक युद्धों की स्थिति में भी बचाव करने में पूर्णतः सक्षम है।

इस विध्वंसक युद्धपोत में 50 अधिकारी और 300 नौसैनिक तैनात होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *