बडवन (BADVAN)

बडवन गाँव (Badvan Village), मध्यप्रदेश राज्य में उज्जैन संभाग के मंदसौर जिले का छोटा सा गांव है। मंदसौर शहर से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर बडवन गाँव स्थित है।

बडवन गाँव की समुद्र तल से लगभग 436 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं। बडवन गाँव में डाकघर भी हैं, जिसका पिन कोड 458667 हैं।

यहां की प्रमुख भाषा हिंदी एवं मालवी है। यहां के लोग की आम बोलचाल की भाषा मालवी भाषा हैं।

यहां का मुख्य भोजन दाल, बाटी और चूरमा है। जो कि मालवा प्रान्त का प्रसिद्ध भोजन हैं।

बडवन गाँव, लोकसभा में मंदसौर लोकसभा क्षेत्र और मध्यप्रदेश विधानसभा में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आता हैं। इस गांव की सरपंच ललिता धाकड़ है।

यहाँ का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन दलोदा हैं। जो कि रतलाम- अजमेर रेलमार्ग पर स्थित हैं।

यहाँ से रतलाम एवं मंदसौर सबसे नजदीकी बड़े रेलवे स्टेशन हैं।

बडवन गाँव का सबसे नजदीकी बस स्टैंड दलोदा हैं। जोकि महू नीमच राजकीय राजमार्ग पर स्थित हैं।

यहाँ का सबसे नजदीकी हवाईअड्डा, देवी अहिल्याबाई होल्कर अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा इन्दौर हैं।

बडवन गाँव का प्रसिद्ध मंदिर बडवन फन्टे पर स्थित है, इस मंदिर को चार धाम मंदिर के नाम से जानते हैं।

इसके अलावा यहाँ पर नाग देवता मन्दिर एवं माता जी मन्दिर भी प्रसिद्ध हैं।

इस गांव में एक शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं एक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के अलावा और 3 प्राइवेट स्कूल भी है।

बडवन गाँव की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है, यहां की प्रमुख फसल सोयाबीन और लहसुन हैं।

इस गांव की कुल आबादी का 80% केवल धाकड़ समाज के लोग ही निवास करते हैं। जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि हैं।

इस गांव में कृषि के अलावा पशुपालन भी काफी की किया जाता है। यहां पर एक डेयरी फार्म भी है।

यहां भैंस के दूध से जो मावा बनता है। वह आसपास के बड़े गांवों और शहरों में भी प्रसिद्ध है।

बडवन गाँव में खेल का मैदान भी हैं। जिस पर कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं।

यहां के प्रमुख त्योहार दिवाली, होली, रक्षाबंधन, मकर संक्रांति एवं डोल ग्यारस हैं।

डोल ग्यारस पर निकलने झांकियों में प्रमुख झांकी देवनारायण की झांकी है।

बडवन गाँव (Badvan village) से 25 किलोमीटर की दूरी पर मंदसौर शहर स्थित है।

मंदसौर में विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर है। इस मंदिर में पशुपतिनाथ स्वयं, अष्टमुखी शिवलिंग में विराजमान हैं।

यह एक तीर्थ स्थल भी है और मंदसौर शहर शिवना नदी के तट पर स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *