मंजू बम्बोरिया (भारतीय बाँक्सिग खिलाड़ी)

मंजू बम्बोरिया धाकड़ (जन्म- 5 नवंबर 1996) भारत की एक बाँक्सिग खिलाड़ी हैं। वह भारतीय बाँक्सिग टीम की सदस्य हैं। वह बॉक्सिंग में 64 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Manju bamboriya boxing player के बारे में

व्यक्तिगत जानकारी

वह मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद की रहने वाली हैं। खाचरोद शहर उज्जैन जिले की सबसे बड़ी तहसील के रूप में जाना जाता हैं।

मंजू का जन्म 5 नवंबर 1996 को उज्जैन जिले के खाचरोद  में एक कृषक परिवार में हुआ।

मंजू के पिता श्री शान्ति लाल बम्बोरिया है जोकि एक छोटे किसान हैं।

जबकि उनकी माताजी गृहिणी होने के साथ ही उनके पिताजी का खेती के कार्यों में पूरा सहयोग करती हैं।

इनकी शिक्षा खाचरोद के ही विद्यालय में हुई।वह खाचरोद के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ी।वह छोटी उम्र में ही पढ़ाई के साथ साथ अपने माता , पिता के साथ खेत में काम करती थी।

लेकिन मंजू ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अथक परिश्रम, कठोर मेहनत और लगन के साथ अपने हौसला बनाए रखा।

ओर एक दिन आया जब मंजू का चयन रूस में होने वाले अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ।

प्रशिक्षण

द इंडिया कैंप दिल्ली तथा बंगलौर।

SAI अकादमी भोपाल।

विक्रम विश्वविद्यालय बॉक्सिंग अकादमी उज्जैन।

उपलब्धियां

7वें जूनियर महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप , कोलकाता में कांस्य पदक जीता।

बुल्गरिया में आयोजित यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।

रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सिंग टीम के खेली।

3rd एलाइट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक जीता।

उज्जैन जिले से खेलते हुए मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

13वें दक्षिण एशियाई खेल 2019 (नेपाल) में 64 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक।

सम्मान

मध्यप्रदेश राज्य के सबसे बड़े खेल पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रदान किया गया हैं।

रिकॉर्ड

रूस में आयोजित सीनियर बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में खेलने वाली मध्यप्रदेश की पहली बॉक्सर बनी।

नेपाल में आयोजित 13वें दक्षिण एशियाई खेल 2019 में 64 किग्रा वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश की पहली बॉक्सर बनी।

मजबूत पक्ष

कभी हार नहीं मानना।

मंजू घुटने में चोट के कारण दो साल तक बॉक्सिंग से दूर रही पर हर नहीं मानी। घुटने के सफल ऑपरेशन के बाद वह फिर रिंग में लौटी।

ओर फिर मंजू ने कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी करके 13वें दक्षिण एशियाई खेल 2019 (नेपाल) में 64 किग्रा वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

इस लेख में आपने Manju bamboriya boxing player के बारे में पढ़ा।

1 Trackback or Pingback

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *