टोक्यो ओलंपिक में भारत (Tokyo Olympic) 2020

इस लेख में आप भारत की ओर से इस बार टोक्यो ओलंपिक 2020 (Japan Tokyo olympic 2020) में भाग लेने भारतीय दल के खिलाड़ियों और उनके प्रदर्शन के बारे में पढेंगे।

भारत की ओर से इस बार टोक्यो ओलंपिक में 119 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन 119 खिलाड़ियों में 52 महिलाएं एवं 67 पुरुष शामिल हैं। जोकि 85 प्रतियोगिताओं में भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे। जबकि भारत ने 2016 में ब्राजील के रियो में आयोजित ओलंपिक में 117 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

टोक्यो ओलंपिक का शुभारंभ

जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित हो रहे ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 23 जुलाई को होगा तथा टोक्यो ओलंपिक का समापन 8 अगस्त तक होगा। कोरोना महामारी के चलते स्पर्धाओं के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल

टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होने वाला है, भारतीय ओलंपिक दल भी जापान पहुंच गया है। टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाले भारतीय दल के सदस्यों की कुल संख्या 228 हैं। जिसमें 52 महिला खिलाड़ी और 67 पुरुष खिलाड़ी भी शामिल हैं। जो टोक्यो ओलंपिक में 18 खेलों में भारत की ओर से भाग लेंगे और 85 प्रतियोगिताओं में भारत का नेतृत्व करेंगे।

पिछले वर्ष 2020 में ही टोक्यो ओलंपिक का आयोजन होना था लेकिन कोरोना महामारी चलते इन्हें एक साल बाद यानि कि 2021 में आयोजित किया जा रहा है । इसलिए इस ओलंपिक को अभी भी टोक्यो ओलंपिक 2020 ही कहा जाएगा।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के ध्वजवाहक

टोक्यो ओलंपिक के शुभारंभ समारोह में भारतीय ओलंपिक दल 25 सदस्यों के साथ मार्चपास्ट करेगा।

इस सभी भारतीय सदस्यों से मेडल जीतने की पुरी उम्मीद की जा रही है।

इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के ध्वजवाहक, महिला विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कोम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह होंगे।

नीरज चोपड़ा (स्वर्ण पदक)

नीरज चोपड़ा ने जीता भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीत लिया है।

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

अभिनव बिंद्रा के 2008 के स्वर्ण पदक के बाद भारत का यह पहला स्वर्ण पदक हैं।

चोपड़ा का द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक भारत के लिए 13 साल बाद ओलंपिक में आया स्वर्ण पदक है।

नीरज चोपड़ा का ओलंपिक में प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा ने यह स्वर्ण पदक अपने पहले ही ओलंपिक में हासिल किया है।

चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में अपना श्रेष्ठ 87.58 मीटर भाला फेंक कर ये पदक हासिल किया।

नीरज चोपड़ा का ओलंपिक में रिकॉर्ड

नीरज चोपड़ा द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक (Japan Tokyo olympic 2020) में पहला स्वर्ण पदक हैं।

भाला फेंक स्पर्धा और एथलीट इवेंट में भारत का यह पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक हैं।

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी की अंतिम इच्छा नीरज चोपड़ा ने पुरी की।

स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही नीरज चोपड़ा ने फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक दिवंगत श्री मिल्खा सिंह जी की अंतिम इच्छा , एथलीट इवेंट में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की इच्छा पूरी कर दी।

नीरज चोपड़ा द्वारा जीते गए पदक

क्र.वर्षस्पर्धापदक
12012राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप
लखनऊ
स्वर्ण
22013राष्ट्रीय युवा चैम्पियनशिपरजत
32016एशियाई जूनियर चैंपियनशिपरजत
42017एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिपस्वर्ण
52018एशियाई खेलस्वर्ण
62021ओलंपिक, टोक्योस्वर्ण

मीराबाई चानू (रजत पदक)

पूरे देश में खुशी की लहर ! वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में टोक्यो ओलंपिक (Japan Tokyo olympic 2020) के पहले दिन ही भारत के लिए रजत पदक जीता।

मीराबाई चानू का रिकॉर्ड

इस पदक के साथ वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली मीराबाई चानू दूसरी भारतीय बन गई ।

भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू पहली भारतीय महिला बन गई।

मीराबाई चानू का परिचय

रजत पदक विजेता सुश्री मीराबाई चानू भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की रहने वाली हैं।इनका जन्म मणिपुर की राजधानी इम्फाल मे 8 अगस्त 1994 को हुआ था। इनके पिताजी का नाम साइकोहं कृति मैतेई है, जो एक शासकीय कर्मचारी हैं। इनकी माताजी का नाम साइकोहं ऊँगबी तोम्बी लीमा हैं।

मीराबाई चानू को मिले सम्मान

मीराबाई चानू को भारत सरकार ने 2018 में “पदम श्री” से नवाजा। भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया हैं। मीराबाई चानू ने अनेक बार अपने देश भारत का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया हैं।

टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानु के मेडल सेरेमनी वीडियो के लिए क्लिक करें।

मीराबाई चानु द्वारा जीते गए पदक

क्र.वर्षस्पर्धापदक
12014कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लासगो)रजत
2201612वें साउथ एशियन गेम्स, गुवाहाटीस्वर्ण
32017वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिपस्वर्ण
42018कॉमनवेल्थ गेम्सस्वर्ण
52021ओलंपिक, टोक्यो जापानरजत

वर्ष 2016 में मीराबाई चानु ने ब्राजील के रियो में हुए ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा थी , परन्तु रियो ओलिंपिक में मीरा प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

लेकिन मीराबाई चानु ने अपनी पिछली गलतियों से सीख लेते हुए। अपने खेल की कमियों को दूर किया और अंततः वह वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई।

अन्य खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक

रवि दहिया (रजत पदक)


टोक्यो ओलंपिक में, पहलवान रवि दहिया ने 57 किग्रा भार वर्ग कुश्ती के फाइनल में दो बार के विश्व विजेता रुस के जावुर उगुएव से हार गए और वे रजत पदक ही हासिल कर सकें।

लवलीना बोरगोहेन (कांस्य पदक)


भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने भी टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को कांस्य दिलाया।

लवलीना बोरगोहेन ने अपने कांस्य पदक मुकाबले में चीनी ताइपे की निएन-चिन चेन को हराकर पदक जीता था।

आपको बता दें कि भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का यह पहला ओलंपिक था।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (कांस्य पदक)


भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी का मेडल जीता है।

अंतिम बार भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1980 में मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

पीवी सिंधु (कांस्य पदक)


भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी महिला सिगल्स मुकाबले में चीन की ही बिंगजियाओ को हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।

भारत के लिए लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

पीवी सिंधु ने ब्राजील के रियो ओलंपिक 2016 में भी रजत पदक जीता था।

बजरंग पूनिया (कांस्य पदक)

फ्रीस्टाइल कुश्ती के 65 किग्रा भार वर्ग में पहलवान बजरंग पूनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।

पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक मुकाबले में कजाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाबेकोव को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *